• Friday, 17 April 2026
छात्रा का गांव के युवकों ने कर लिया अपहरण, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

छात्रा का गांव के युवकों ने कर लिया अपहरण, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Vikas
  1. छात्रा का गांव के युवकों ने कर लिया अपहरण,

शेखपुरा

शेखपुरा सदर प्रखंड के हथियावांओपी अंतर्गत राजोपुर गांव निवासी एक छात्रा का अपहरण गांव के ही बदमाश युवाकों के द्वारा कर लिया गया। अपहरण की इस घटना को 26 मई को अंजाम दिया गया था। उसके बाद काफी खोजबीन पर जब पता नहीं चला तो छात्रा के पिता के द्वारा हथियावां ओपी में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कहा गया।

पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

उधर छात्रा का के पिता इसे काफी परेशान हैं। छात्रा के पिता ने बताया कि 26 मई को गांव के ही एक शादी में उनकी पुत्री गई हुई थी। रात्रि में लौटने वक्त सूरज पासवान चार अन्य साथियों के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी से छात्रा का अपहरण कर लिया। उसका पीछा करने पर भी वह पकड़ में नहीं आया और भाग खड़ा हुआ।

उसने मोबाइल ही बंद कर लिया। बता दें कि छात्रा के पिता ने पुलिस के द्वारा एफ आई आर नहीं किए जाने की बात कही थी। परंतु इस मामले में पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने संज्ञान लेते हुए बताया कि पुलिस के द्वारा आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और छात्रा की बरामदगी को लेकर पुलिस के द्वारा तत्परता दिखाई जा रही है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From