• Thursday, 16 October 2025
चूहादानी में फंस गया सांप और चली गई महिला की जान

चूहादानी में फंस गया सांप और चली गई महिला की जान

Vikas

चूहादानी में फंस गया सांप और चली गई महिला की जान

 

 शेखपुरा 

 

जिले के घाट कुसुंभा प्रखंड के पानापुर गांव में एक अजीब मामला सामने आया है और इसमें महिला की जान चली गई। यह मामला चूहा दानी में सांप के फंसने के बाद महिला को सांप के द्वारा डसने से महिला की जान चले जाने की है।

 

 इस संबंध में मिली सूचना में बताया गया कि मंगलवार की रात्रि में घाट कुसुंभा प्रखंड के पानापुर गांव में घर में चूहा को चूहा दानी में फंसने के लिए एक महिला ने उसमें चारा डालकर चूहा दानी घर में लगा दिया और उसमें चूहा फंसने का इंतजार करने लगी। इसी बीच चूहा दानी में हरकत हुआ इसके बाद रात के अंधेरे में महिला चूहा दानी में देखने के लिए गई। इसी क्रम में सांप ने महिला को काट लिया। सांप के काटने के बाद महिला चिल्लाने लगी फिर घर के लोग उठे तो चूहा दानी में गेहूंअन सांप को फंसा हुआ देखा।

 

DSKSITI - Large

 

यह घटना पानापुर गांव के रामबरन महतो की पत्नी धनपतिया देवी के साथ घटी। इस सांप के काटने से धनपतिया देवी की मौत हो गई। बताया यह भी जा रहा है कि सांप के काटने के बाद घर के लोगों ने महिला का मेडिकल इलाज नहीं कराया और झाड़ फूंक में लगे रहे। जब बात बिगड़ गई तो शेखपुरा में इलाज के लिए लेकर पहुंचे जहां महिला की मौत हो गई।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like