• Tuesday, 30 April 2024
Big Boss का हीरो बिहार आते ही पहुंच गया जेल, बिहार पुलिस ने कर दिया खेल

Big Boss का हीरो बिहार आते ही पहुंच गया जेल, बिहार पुलिस ने कर दिया खेल

DSKSITI - Small

Big Boss का हीरो बिहार आते ही पहुंच गया जेल, बिहार पुलिस ने कर दिया खेल

News Desk/ जमुई

बिहार ऐसे ही खतरनाक माना जाता है उसी में बिग बॉस सीजन 10 का प्रतिभागी नवीन प्रकाश बिहार आते ही बहन की शादी से पहले जेल पहुंच गया और हवालात की हवा खानी पड़ रही है। बिग बॉस सीजन 10 में प्रतिभागी रहे नवीन प्रकाश बिहार के जमुई जिला के झाझा निवासी हैं।

इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि जमुई जिले के झाझा निवासी भाजपा नेता सुरेंद्र यादव का पुत्र नवीन प्रकाश बिग बॉस सीजन 10 का प्रतिभागी रहा है। शुक्रवार को नवीन प्रकाश के बहन की शादी झाझा स्थित गांव बाराजोर में होनी थी। उसी को लेकर मुंबई से वह बिहार आया और अपने घर जा रहा था।

इसी बीच झाझा पुलिस के द्वारा तीन जगहों पर घेराबंदी कर वाहन की चेकिंग की जा रही थी। थानाध्यक्ष राजेश शरण खुद गस्ती कर रहे थे। वही गांव के रास्ते में नवीन प्रकाश अपने वाहन से पहुंचे। चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष से उलझ गए। थानाध्यक्ष से उलझना उनको भारी पड़ गया।

बिग बॉस के अंदाज में थानाध्यक्ष से उलझे तो थानाध्यक्ष ने उन्हें हवालात की हवा खिला दी। काफी नोकझोंक हुई। नवीन प्रकाश के व्यवहार से पुलिस परेशान हो गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। नवीन के खिलाफ पुलिस के काम में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज करा दी गई और फिर नवीन प्रकाश को हवालात की हवा खानी पड़ी। दरअसल उसी रात नवीन प्रकाश के बहन की शादी थी शादी में भाग लेने के लिए वह मुंबई से झाझा पहुंचे । इधर नवीन के पकड़े जाने की खबर क्षेत्र में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग थाना पहुंचे। स्थानीय लोगों ने प्रयास किया परंतु थानाध्यक्ष ने किसी की। परिवार वालों का आरोप है कि थाना अध्यक्ष ने पुलिस का रौब दिखाने के लिए छोटी सी बात को बड़ा बना दिया और पुलिस के काम में बाधा डालने जैसे संगीन आरोप लगाकर नवीन प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। वह थानाध्यक्ष की मानें तो नवीन प्रकाश का व्यवहार काफी उग्र था और पुलिस के साथ किए गए व्यवहार की वजह से यह कार्रवाई की गई है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like