
नेहरू युवा केंद्र के प्रमंडल स्तरीय खेलकूद का स्वाति सरगम ने किया शुभारंभ

नेहरू युवा केंद्र के प्रमंडल स्तरीय खेलकूद का स्वाति सरगम ने किया शुभारंभ
शेखपुरा
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के द्वारा आयोजित प्रमंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शेखपुरा की सामाजिक कार्यकर्ता और नेता स्वाति सरगम के द्वारा शुभारंभ किया गया। नेहरू युवा केंद्र के द्वारा प्रमंडल स्तरीय इस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया।
शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के अभ्यास मध्य विद्यालय परिसर में इसका आयोजन हुआ। नेहरू युवा केंद्र के द्वारा आयोजित इस खेलकूद प्रतियोगिता में प्रमंडल स्तरीय खिलाड़ियों ने अपनी भागीदारी दी।
इस मौके पर स्वाति सरगम ने कहा कि खेल की प्रतिभा बिहार के युवाओं में बहुत बेहतरीन है। युवा अपने खेल के दम पर बिहार की पहचान देश और विदेश तक बना रहे हैं। ग्रामीण स्तर के युवाओं को विभिन्न तरह के खेल के लिए प्रेरित कर आगे लाने की दिशा में नेहरू युवा केंद्र की यह पहल काफी सराहनीय है। इससे बिहार के खेल प्रतिभा को बड़ा अवसर मिलेगा। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सतपाल यादव भी उपस्थिति रहे।

बताया गया कि नेहरू युवा केंद्र के इस प्रमंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों के बीच शनिवार को पुरस्कार का वितरण किया जाएगा।
इस खेलकूद प्रतियोगिता में 400 मीटर, 800 मीटर और 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। वहीं बालक और बालिका वर्ग के लिए अलग से कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।





Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!