जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष की अचानक मौत
जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष की अचानक मौत
शेखपुरा
शेखपुरा जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष के अचानक मौत हो गई। पूर्व उपाध्यक्ष शेखपुरा प्रखंड के राजोपुर गांव निवासी शिव शंकर पासवान थे । उनकी उम्र 55 वर्ष बताई बताई जा रही।
इस संबंध में परिवार के लोगों ने बताया कि रविवार को अचानक उनके सीने में दर्द हुई। परिवार के लोग उनको पटना इलाज के लिए ले गए। चिकित्सकों के द्वारा दिल का दौरा पड़ने की बात बताई गई। इलाज के क्रम में ही पटना में उनका निधन हो गया। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पर लाया गया। उनके मौत की खबर सुनने के बाद गांव सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!