शेखपुरा में अलग-अलग मामलों में दो नाबालिगों की ऐसे मौत, गांव में मातम
शेखपुरा में अलग-अलग मामलों में दो नाबालिगों की ऐसे मौत, गांव में मातम
शेखपुरा।
अहले सुबह जिले में दो अलग-अलग दर्दनाक हादसों में दो नाबालिगों की मौत हो गई। घटनाओं के बाद प्रभावित गांवों में कोहराम मच गया और सदर अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया।
पहली घटना कुसुंभा थाना क्षेत्र के कृपाबीघा गांव की है। यहां 14 वर्षीय रविश कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि रविश अहले सुबह अपने खेत घूमने गया था। इसी दौरान खेत में गिरा हाई वोल्टेज तार उसकी चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उसे शेखपुरा सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दूसरी घटना अरियरी थाना क्षेत्र के बेलछी गांव में हुई। यहां घास काटने गई एक नाबालिग छात्रा को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन उसे निजी क्लिनिक ले गए, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही छात्रा ने दम तोड़ दिया।
लगातार दो नाबालिगों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। एक साथ दोनों शव अस्पताल पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। इधर, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!