चुनावी रंजिश में जमकर पत्थरबाजी, चली लाठी
चुनावी रंजिश में जमकर पत्थरबाजी, चली लाठी
बरबीघा
आपसी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना जयरामपुर थाना क्षेत्र के तेउस गांव में हुई। अशोक यादव, महेंद्र यादव एवं अजय यादव के बीच मारपीट किया घटना हुई है। इसमें अशोक यादव, अजय यादव, फूलमती देवी इत्यादि घायल हुए।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अशोक यादव ने बताया कि अजय यादव पंचायत चुनाव रंजिश को लेकर लगातार गाली गलौज करता है । इसी को लेकर गाली गलौज करने से मना करने पर उसके द्वारा मारपीट की गई। उधर , अजय यादव ने बताया कि अशोक यादव, महेंद्र यादव शराब पीकर गांव में बदमाशी करते हैं जिसमें मना करने पर उनके साथ मारपीट हुई। उनकी मां फूलमती देवी को बेरहमी से मार पीट कर फेंक दिया गया। सभी घायलों का इलाज बरबीघा रेफरल अस्पताल में किया गया।
**
ताड़ के पेड़ से गिरने की वजह से जख्मी
शेखपुरा
सदर प्रखंड के देवले गांव निवासी 50 वर्षीय महेंद्र चौधरी मंगलवार को तार के पेड़ से गिर गए। गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित के परिवार वालों ने बताया कि व्यवसाय के लिए तार से उसका ताड़ी निकालकर बेचने का काम महेंद्र चौधरी के द्वारा किया जाता है। इसी को लेकर मंगलवार को गांव के तार के पेड़ पर चढ़े और इसी क्रम में नीचे गिर गए जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी। परिवार के सहयोग से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!