• Tuesday, 22 April 2025
शेखपुरा में नवनिर्मित खेल मैदानों में खेल गतिविधियों की रौनक, बिहार दिवस 2025 पर कबड्डी और बैडमिंटन का आयोजन

शेखपुरा में नवनिर्मित खेल मैदानों में खेल गतिविधियों की रौनक, बिहार दिवस 2025 पर कबड्डी और बैडमिंटन का आयोजन

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा में नवनिर्मित खेल मैदानों में खेल गतिविधियों की रौनक, बिहार दिवस 2025 पर कबड्डी और बैडमिंटन का आयोजन

 

शेखपुरा: शेखपुरा जिले के पंचायत स्तर पर बनाए गए नए खेल मैदानों में खेल गतिविधियों की रौनक लौटने लगी है। बिहार दिवस 2025 के अवसर पर जिला प्रशासन, शेखपुरा द्वारा कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन इन नवनिर्मित खेल मैदानों में किया गया।

 

इस संबंध में जिला खेल पदाधिकारी धर्मराज ने जानकारी दी कि सरकार की योजना के तहत जिले के विभिन्न पंचायतों में खेल मैदानों का निर्माण कराया गया है। इनमें से कई मैदानों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बिहार दिवस के उपलक्ष्य में बरबीघा प्रखंड के सर्वा पंचायत, घाटकुसुंभा प्रखंड के गगौर पंचायत और चेवाड़ा प्रखंड के लहना पंचायत में प्रखंड स्तर पर कबड्डी, बैडमिंटन और हाई जंप जैसे खेलों का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

पंचायत स्तर पर खेल सुविधाओं के विकास से खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ा है और उन्हें खेल के क्षेत्र में करियर बनाने का एक नया अवसर मिला है। जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि आगे भी इन खेल मैदानों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और मंच मिल सके।

 

DSKSITI - Large

प्रशासन का मानना है कि इस तरह के आयोजन से न सिर्फ खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलता है। इससे क्षेत्र के युवा खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From