सरकारी नौकरी ज्वाइन कर मौज कर रहे हैं स्पेशलिस्ट डॉक्टरों पर कसा शिकंजा
सरकारी नौकरी ज्वाइन कर मौज कर रहे हैं स्पेशलिस्ट डॉक्टरों पर कसा शिकंजा
शेखपुरा
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा सदर अस्पताल की चिकित्सा सुविधा बेहतर करने को लेकर पहल की और यहां स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति की । प्रखंड स्तरीय अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर को नियुक्त किया गया परंतु स्पेशलिस्ट डॉक्टर सरकारी नौकरी ज्वाइन करने के बाद कई प्राइवेट क्लीनिक चलाने में मौज कर रहे हैं कुछ मामले में छुट्टी पर है । अब इस मामले में स्थानीय सिविल सर्जन ने कढ़ाई शुरू कर दी है। सिविल सर्जन के द्वारा इसके लिए बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव को पत्र लिखकर सारी जानकारी दी गई है।
डॉ अशोक कुमार ने बताया कि स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं रहने की वजह से काफी परेशानी होती है। दुष्कर्म जैसे मामले में जहां मेडिकल जांच के लिए पावापुरी भेजना पड़ता है तो वही एनएसथीसिया डॉक्टर के गायब रहने से ऑपरेशन की सुविधा में परेशानी होती है ।
वही रेडियोलॉजिस्ट , पैथोलॉजिस्ट जैसे डॉक्टर भी कई सालों से ज्वाइन करने के बाद फरार है जिसे अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त नहीं चल रही है। अस्पताल में महिला चिकित्सक के नहीं रहने से लोगों को परेशानी होती है। परंतु नौकरी ज्वाइन करने के बाद महिला चिकित्सक फरार चल रहे हैं। इन सारी बातों को विभाग को अवगत करा दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन ने बताया कि स्पेशलिस्ट डॉक्टर के नहीं रहने से परेशानी हो रही है। जिसमें स्त्री रोग के स्पेशलिस्ट डॉक्टर आशा, डॉक्टर संघमित्रा, डॉ शिवा कई महीनों से नहीं आ रही हैं। इसी तरह से पैथोलॉजिस्ट डॉ आशीष, रेडियोलॉजिस्ट आदिति, एनएसथीसिया के डॉक्टर राकेश रोशन, जनरल फिजिशियन डॉक्टर अभिषेक आनंद का नाम शामिल है।
वही जनरल फिजिशियन डॉक्टर राजीव रंजन , डॉक्टर मनोज कुमार, डॉ योगेंद्र यशस्वी, शिशु रोग विशेषज्ञ निलय आनंद का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।
राज्य स्तरीय विभाग को इसके लिए सूचित कर दिया गया है। जबकि बरबीघा अस्पताल में जनरल सर्जन के रूप में तैनात पवन कुमार भारती भी गायब हैं । अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पैन नेहा भारती, गगरी अमित कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेखपुरा में डॉक्टर रंजीत रावत भी जॉइनिंग के बाद से गायब चल रहे हैं। चेवाड़ा से शीनू गोपाल गायब चल रहे हैं। सभी के बारे में जानकारी दे दी गई है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!