• Friday, 25 April 2025
बेटा को इंजीनियर बता कर लिया मोटा दहेज , रेस्टोरेंट चलाता था लड़का – ससुर गिरफ्तार

बेटा को इंजीनियर बता कर लिया मोटा दहेज , रेस्टोरेंट चलाता था लड़का – ससुर गिरफ्तार

stmarysbarbigha.edu.in/

बेटा को इंजीनियर बता कर लिया मोटा दहेज , रेस्टोरेंट चलाता था लड़का – ससुर गिरफ्तार

 

शेखपुरा।

 

दिल्ली में रेस्टोरेंट चलाने वाले युवक ने खुद को इंजीनियर बताकर शादी की, फिर पत्नी को प्रताड़ित कर दहेज की मांग करने लगा। अब इस मामले में पुलिस ने उसके पिता और पीड़िता के ससुर अशोक प्रसाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी पटना जिले के भदौर थाना क्षेत्र के दरबे गांव से की गई है।

 

पुलिस अब भी आरोपी पति सौरभ कुमार, सास नीरू देवी और देवर सिद्धार्थ कुमार की तलाश कर रही है। पीड़िता सोनम कुमारी, शेखपुरा जिले के कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत अबगिल गांव निवासी राजेश प्रसाद सिंह की पुत्री हैं। साल 2022 में उनकी शादी दरबे गांव के सौरभ कुमार से हुई थी।

 

शादी के समय सौरभ ने खुद को इंजीनियर बताया था, लेकिन असल में वह दिल्ली में रेस्टोरेंट चलाता था। शादी के बाद वह अपनी पत्नी को दिल्ली ले गया और वहां उसे भी रेस्टोरेंट में काम करने के लिए मजबूर करने लगा। साथ ही लगातार उस पर अतिरिक्त दहेज लाने का दबाव भी डालता रहा।

DSKSITI - Large

 

पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर सोनम अपने पिता के घर लौट आई और महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने छानबीन के बाद ससुर अशोक प्रसाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From