• Monday, 09 June 2025
SKR College Barbigha के पूर्व प्राचार्य एवं प्रख्यात न्यूरो चिकित्सक पिता का निधन

SKR College Barbigha के पूर्व प्राचार्य एवं प्रख्यात न्यूरो चिकित्सक पिता का निधन

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा

शेखपुरा जिले के बरबीघा के श्री कृष्ण रामरुचि कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं प्रख्यात चिकित्सक डॉ अशोक कुमार के पिता गोकुल सिंह का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका निधन शनिवार की सुबह पटना में हुआ। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और लोगों ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

DSKSITI - Large

स्वर्गीय गोकुल सिंह श्री कृष्ण राम रचि कॉलेज के प्राचार्य पद पर थे और उनके कार्यकाल में कॉलेज सुव्यवस्थित हुआ था। 1993 में वे सेवानिवृत्त हुए थे और पटना में रह रहे थे। वे शेखोपुरसराय के पास सगमा गांव के निवासी थे । उनके पुत्र डॉ अशोक कुमार पटना में प्रख्यात न्यूरो चिकित्सक हैं। अशोक कुमार के पिता के निधन पर डॉक्टर समाज के लोगों ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की है। जबकि शैक्षणिक जगत से जुड़े लोग भी अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। श्री कृष्ण रामरुचि कॉलेज प्राचार्य नवल प्रसाद, डॉ बिरेन्द्र कुमार, डॉ भावेश चन्द्र पांडे, संतोष कुमार इत्यादि ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। जबकि चिकित्सक डॉक्टर कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह के द्वारा कहा गया कि वह सामाजिक व्यक्ति थे और उनके कार्यकाल में बरबीघा में शिक्षा जगत में सकारात्मक काम हुए।

वहीं समाजवादी नेता शिवकुमार ने कहा कि गोकुल सिंह बरबीघा में शिक्षा जगत के उत्थान को लेकर काफी प्रयास किया और उनके समय में बरबीघा कॉलेज का स्वर्णिम काल माना जाता है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like