
जरा सी बात पर फिर चला दी गोली : यह क्या हो रहा है

जरा सी बात पर फिर चला दी गोली : यह क्या हो रहा है
बरबीघा
बरबीघा नगर क्षेत्र के चंदू कुआं मोहल्ले में जरा सी बात पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। घटना के आधा घंटा बीत जाने के बाद भी पुलिस मौके पर अभी नहीं पहुंची।
यह घटना बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र में संध्या में घटी है । मिली जानकारी में बताया गया है कि स्थानीय दो परिवारों के बीच विवाद को लेकर झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान एक पक्ष के द्वारा चार चक्र गोली चलाई गई है। गोली का खोखा भी गली में गिरा हुआ है।
वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। स्थानीय लोगों की माने तो आपसी विवाद में गोली चलाने की घटना हुई है। पुलिस के मौका पर पहुंचने के बाद स्थिति स्पष्ट किया जाएगा।





Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!