• Friday, 26 April 2024
शराब कारोबारी: बरबीघा से प्रमोद सिंह तथा शेखपुरा से महिला हुई गिरफ्तार

शराब कारोबारी: बरबीघा से प्रमोद सिंह तथा शेखपुरा से महिला हुई गिरफ्तार

DSKSITI - Small

शेखपुरा: न्यूज़ ब्यूरो

बरबीघा थाना अध्यक्ष (प्रभारी) रामभजन सिंह के नेतृत्व में रविवार की दोपहर छापेमारी कर पुलिस ने शराब कारोबारी प्रमोद सिंह को बरबीघा-शेखपुरा रोड से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कारोबारी प्रमोद सिंह बरबीघा थाना क्षेत्र के बभनबीघा गांव के कंधे से एक ट्रक बरामद शराब में नामजद अभियुक्त था।

जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रमोद सिंह को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

महिला गिरफ्तार

उधर शेखपुरा सदर प्रखंड के पुरनकामा गांव से उत्पाद विभाग के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर शराब कारोबारी महिला रीता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद दरोगा अरुण कुमार ने की।

कई छापेमारी

जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक अमृता कुमारी ने बताया कि महिला को 5 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। साथ ही साथ देसी शराब निर्माण के कारोबार में संलिप्त की आशंका पर कई गांव में छापेमारी भी की गई।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like