शेखपुरा DM ने 50 KM चलाई साईकिल, दिया संदेश
शेखपुरा DM ने 50 KM चलाई साईकिल, दिया संदेश
शेखपुरा
शेखपुरा के जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने मंगलवार को एक अलग ही संदेश दिया। उन्होंने करीब 50 किलोमीटर तक साइकिल चलाकर लोगों, खासकर युवाओं को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
डीएम शेखर आनंद जिला मुख्यालय से साइकिल यात्रा पर निकले। यह यात्रा बरबीघा, शेखोपुरसराय और मटोखर होते हुए वापस जिला मुख्यालय पहुंची। इस दौरान उनके सुरक्षा कर्मियों ने भी उनके साथ साइकिल चलाकर इस अभियान में भागीदारी निभाई।
साइकिल यात्रा के दौरान लोगों ने जगह-जगह डीएम का अभिवादन किया। कई युवाओं और आम नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना की।
डीएम शेखर आनंद ने कहा कि आज के समय में युवा अपना अधिकांश समय मोबाइल पर बिताते हैं। यदि वे रोज कुछ समय साइकिल चलाने की आदत डालें, तो इससे शरीर स्वस्थ रहेगा, मानसिक तनाव कम होगा और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलेगा।
उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली की शुरुआत है। युवाओं को मोबाइल की दुनिया से बाहर निकलकर अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!