• Wednesday, 27 May 2026
गांव पहुंचे कमिश्नर, कई घरों में शौचालय नहीं। नाराज।

गांव पहुंचे कमिश्नर, कई घरों में शौचालय नहीं। नाराज।

Vikas

शेखपुरा।

शेखपुरा पहुंचे मुंगेर प्रमंडल के कमिश्नर सुनील पाल अचानक महसार पहुंच गए। वहां पहुंचने पर उन्होंने सात निश्चय के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की जांच की।

इसी जांच के क्रम में कुछ घरों में शौचालय नहीं पाए जाने पर कमिश्नर ने गहरी नाराजगी जाहिर की। मुखिया पे भड़के कमिश्नर ने कार्यवाई की चेतावनी दी।

मौके पर मुंगेर प्रमंडल कमिश्नर के द्वारा सात निश्चय योजनाओं की जांच के साथ-साथ निर्वाचन से संबंधित जानकारी भी जुटाई गई।

ग्रामीणों से बातचीत कर सुनील पाल के द्वारा योजनाओं की जानकारी भी ली गई तथा समस्याओं के बारे में बातचीत किया गया। इस मौके पर डीडीसी निरंजन झा, अनुमंडल अधिकारी राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From