
बेगूसराय में शेखपुरा के युवक को गोलियों से भुना, मौत

बेगूसराय में शेखपुरा के युवक को गोलियों से भुना, मौत
बेगूसराय/शेखपुरा
जिले के छौड़ाही ओपी क्षेत्र के एकंबा गांव के खेत में शुक्रवार की देर शाम भूमि विवाद में शेखपुरा के युवक पिंटू सिंह को गोलियों से भून दिया गया। पिंटू शेखपुरा के एकाढा गांव निवासी था। वह बेगूसराय में रह रहा था। अक्रोशित लोगों ने लाश को उठाने नहीं दिया। बाद में पुलिस के वरीय पदाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद देर रात लाश को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । इस घटना को जमीन के विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। गोली की आवाज सुनकर जब तक लोग वहां तक दौड़े तब तक अपराधी वहां से भागने में सफल रहे।
इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ओपी प्रभारी मंजू देवी ने बताया कि कनौसी गांव निवासी देव नारायण सिंह छौड़ाही ओपी क्षेत्र के एकंबा पानी टंकी से उत्तर खंधा में 16 बीघे के प्लाट पर डेरा बना रहते थे और यहां खेती करते थे।
इसी में पिंटू उनके साथ रहता था। संरक्षण प्रदान करता था। इसी जमीन के विवाद को लेकर कई बार पहले से भी मामला गर्म चल रहा था। इसी बीच पिंटू के देर शाम गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोली की आवाज के बाद जब लोग खेत की तरफ निकले तो बरसात के वजह से जाने में देरी हुई तब तक अपराधी वहां से भाग निकले। अपराधियों के द्वारा पिंटू के शरीर में सात गोलियां दागी गई । जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मदन सिंह का पुत्र पिंटू कुमार भी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहता था। इसी को लेकर वह बेगूसराय में रह रहा था।





Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!