• Monday, 28 July 2025
शेखपुरा: इसलिए कांग्रेस मांझी की पत्नी की गोली मारकर हत्या

शेखपुरा: इसलिए कांग्रेस मांझी की पत्नी की गोली मारकर हत्या

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा: इसलिए कांग्रेस मांझी की पत्नी की गोली मारकर हत्या

 

शेखपुरा, 28 जुलाई — 

 

जिले के सिरारी थाना क्षेत्र के गगरी पंचायत अंतर्गत गुनहेस गांव में रविवार की रात एक विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान विशुन मांझी की बहू एवं बेंगलुरु में कार्यरत कांग्रेस मांझी की पत्नी सारो देवी (25) के रूप में हुई है।

 

घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लखीसराय जिला के रामपुर निवासी रोहित नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला विवाहेत्तर संबंध से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

 

एएसपी डॉ. राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रोहित की गिरफ्तारी की गई है। वह महिला से नियमित रूप से मिलने आता था। फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

 

DSKSITI - Large

पुलिस के अनुसार, रविवार रात सारो देवी अपने कमरे में सोई हुई थी। उसी दौरान अज्ञात रूप से घुसे व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। घटना के समय मृतका के बगल में उसका महज 25 दिन का नवजात शिशु भी सो रहा था, जो सुरक्षित है।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और अन्य पहलुओं पर भी जांच जारी है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like