शेखपुरा पुलिस ने अंतरजिला लुटेरा गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 अपराधी गिरफ्तार
शेखपुरा पुलिस ने अंतरजिला लुटेरा गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 अपराधी गिरफ्तार
शेखपुरा:
जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शेखपुरा पुलिस ने बाइक चोरी और लूटपाट में संलिप्त एक अंतरजिला अपराधी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के पास से पांच मोटरसाइकिलें, जिनमें दो बुलेट और एक अपाचे शामिल है, के अलावा चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
इसकी जानकारी गुरुवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने दी। प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी डॉ. राकेश कुमार भी उपस्थित रहे।
एसपी ने बताया कि इस गिरोह का खुलासा फरपर के स्वर्ण व्यवसायी रबिंस वर्मा से हुई नकदी लूट की जांच के दौरान हुआ। पुलिस ने लूट की घटना के बाद मौके पर सक्रिय मोबाइल नंबरों की निगरानी शुरू की, जिसके आधार पर माहुली थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी शंभू यादव को गिरफ्तार किया गया। उससे हुई पूछताछ में इस संगठित गिरोह की पूरी जानकारी सामने आई।
पकड़े गए आरोपियों में शेखपुरा, जमुई और लखीसराय जिलों के अपराधी शामिल हैं। यह गिरोह राहगीरों से बाइक और मोबाइल लूट कर उन्हें बेचने का काम करता था। इसके अलावा घर के बाहर खड़ी बाइकों की भी चोरी की जाती थी। कुछ सदस्य चोरी किए गए मोबाइल फोनों का लॉक तोड़कर उन्हें दूसरे लोगों को बेचते थे।
एसपी ने बताया कि इस गिरोह से जुड़े अन्य बदमाशों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तार अपराधियों का नाम
शंभू यादव – कमालपुर, शेखपुरा
मंजीत कुमार – सोहदी, शेखपुरा
रंजन कुमार – अफरडीह, शेखपुरा
करण कुमार – सियानी, शेखपुरा
मो. हसनैन – मोहनपुर, जमुई
विकास कुमार – शाहपुर, जमुई
धीरज कुमार – मालपुर, लखीसराय
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!