
शेखपुरा जिला भाजपा कमेटी की घोषणा, कई का पत्ता कटा

शेखपुरा जिला भाजपा कमेटी की घोषणा, नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई
शेखपुरा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की सहमति से शेखपुरा जिला भाजपा कमेटी की घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष रेशमा भारती ने इस सूची को जारी करते हुए सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस सूची में नवल पासवान, वरुण कुमार, जय प्रकाश गुप्ता, सोनी कुमारी, पूजा कुमारी, मयंक भूषण और धर्म राज कुमार को जिला उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं, अरविंद कुमार, पंकज कुमार गुप्ता और अवधेश पांडेय को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मंत्री पद के लिए बिंदु देवी, रवि पांडेय, कृष्ण मुरारी, पवन कुमार, रेखा देवी, रीतु पासवान, संजय कुमार और रंजीत सिंह को नामित किया गया है। इसके अलावा, रोहित कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
इस मौके पर रेशमा भारती ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह नई टीम जिले में संगठन को और अधिक मजबूती देगी।




Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!