
शेखपुरा: मुख्यमंत्री ने दिए सौगात: मटोखर दह बनेगा पर्यटन स्थल, विष्णुधाम का सौंर्दयीकरण

शेखपुरा: मुख्यमंत्री ने दिए सौगात: मटोखर दह बनेगा पर्यटन स्थल, विष्णुधाम का सौंर्दयीकरण
शेखपुरा:
गुरुवार को प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शेखपुरा जिले के लिए 8 नई विकास योजनाओं की घोषणा की, जिन पर कुल 375 करोड़ 51 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि इन योजनाओं में सिंचाई, सड़क निर्माण और पर्यटन से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने सबसे अधिक 123 करोड़ 11 लाख रुपये की राशि सकरी सिंचाई योजना के तहत शाखा नहरों के निर्माण पर खर्च करने की घोषणा की। इसके बाद, सबसे बड़ी राशि 70 करोड़ रुपये मटोखर झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर खर्च की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, टोठिया पहाड़ से मटोखर होते हुए कुसुंभा तक नई बाइपास सड़क निर्माण पर 41 करोड़ 10 लाख रुपये खर्च होंगे। जाखराज स्थान से हुसैनबाद बाइपास के लिए 16 करोड़ 74 लाख रुपये, नेमदारगंज से सामस और रामजानपुर सड़क के चौड़ीकरण पर 43 करोड़ 96 लाख रुपये, तथा विष्णुधाम के विकास पर 29 करोड़ 55 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

इसके अलावा, 1000 लोगों की बैठने की क्षमता वाला प्रेक्षागृह निर्माण पर 19 करोड़ 90 लाख रुपये और शेखपुरा और चेवाड़ा में प्रखंड कार्यालय के निर्माण पर 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे।




Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!