सिविल सर्जन ने किया आंगनबाड़ी केंद्र पे पोषण दिवस का उद्घाटन
शेखपुरा।
सदर प्रखंड स्थिति हथियावां पंचायत अंतर्गत रामरायपुर आंगनबाड़ी केंद्र पर आदर्श ग्रामीण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ एम पी सिंह के द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य एवं समेकित बाल विकास परियोजना की सबसे निचले क्रम आंगनबाड़ी केंद्र जहाँ महीने के एक बुधवार अथवा शुक्रवार को इसका आयोजन किया जाना है और इस दौरान केन्द्र क्षेत्र अंतर्गत आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं, गर्भधात्री महिलाओं, का ANC जॉच ,टीकाकरण, आयरन ,कैल्सियम एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सलाह, बच्चों का टीकाकरण, स्वास्थ्य विकास वृद्धि निगरानी,परिवार नियोजन की आवश्यकता स्वच्छता संबंधित विषयों पर सलाह आवश्यकता अनुसार रेफरल की व्यवस्था बताई जाती है ।

प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना आदि की जानकारी दी गई ।
आकांक्षी जिला परियोजना के अंतर्गत पिरामल फाउंडेशन के द्वारा इसको सुदृढ करने हेतु लगातार प्रयास जारी हैं स्वास्थ्य एवं समेकित बाल विकास विभाग में विशेष बदलाव तभी दिखाई देगा जब महीने मे ऐसे ही समाज के लोगों द्वारा बढ चढ़ कर हिस्सा लिया जायेगा और आगे ऐसे ही आयोजन के रूप मे ग्रामीण सहभागिता से मनाया जायेगा ।
पोषण संबंधित जानकारी देते हुये बताया कि हरी सब्जियां , आसपास होने वाले अनाज का सेवन करना लाभकारी होगा, जरूरी नहीं की सबकुछ बाजार से ही खरीद कर खाया जाय ।
प्रथम तिमाही मे जॉच और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने की आवश्यकता को समझने की जरूरत है । इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार,डीपीएम स्वास्थ्य श्याम कुमार निर्मल पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि विशाल कुमार आदि उपस्थित थे व उन्होंने ने भी अपने विचार रखे ।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!