• Monday, 09 February 2026
ट्रक लूट में विद्यार्थी को गया पुलिस ने पकड़ा: ग्रामीणों ने किया पुलिस का विरोध

ट्रक लूट में विद्यार्थी को गया पुलिस ने पकड़ा: ग्रामीणों ने किया पुलिस का विरोध

Vikas
शेखोपुरसराय
शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के सादिकपुर गांव में एक विद्यार्थी को पकड़ने के लिए गया कि पुलिस आई जिसमें ग्रामीणों का भारी विरोध झेलना पड़ा। घंटों तक पुलिस को गांव वालों ने घेरे रखा। बाद में भारी संख्या में पुलिस बल बुला कर युवक को पकड़ा और मंगलवार को उसे गया लेकर गई।
ग्रामीणों के अनुसार युवक अपने रिश्तेदार को अपना सिम दे दिया था जिसका नाम कॉल डिटेल में ट्रक लूट कांड के दौरान वजीरगंज के ट्रक लूट के एक मामले में आया। उसी मामले में पुलिस गांव में विद्यार्थी को गिरफ्तार करने पहुंच गई। जबकि यह परीक्षा की तैयारी करता है। उधर पुलिस का कहना है कि युवक का नाम कॉल डिटेल में आया है इसलिए वजीरगंज पुलिस के द्वारा युवक को गिरफ्तार किया गया है जिसमें स्थानीय थाना का भी सहयोग रहा।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From