• Saturday, 11 April 2026
बच्चों से मिलने आ रहे है शक्तिमान, देंगे पुरस्कार

बच्चों से मिलने आ रहे है शक्तिमान, देंगे पुरस्कार

Vikas

बच्चों से मिलने आ रहे है शक्तिमान, देंगे पुरस्कार

 

बरबीघा, शेखपुरा 

 

बच्चों के चहेते शक्तिमान बुधवार को शेखपुरा जिला के बरबीघा आ रहे हैं। शक्तिमान के द्वारा बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। शक्तिमान के इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है। बड़ी संख्या में लोग शक्तिमान को देखने और मिलने के लिए जुटेंगे।

 

 

 

मुंबई फिल्मी दुनिया के बड़े कलाकार अभिनेता मुकेश खन्ना बुधवार को बरबीघा पहुंचेंगे। शक्तिमान और भीष्म पितामह के अभिनय की वजह से प्रख्यात मुकेश खन्ना को देखने के लिए बच्चों में खासा उत्साह है। वे बरबीघा में माउंट लिट्रा जी स्कूल के उद्घाटन समारोह एवं टैलेंट शो के चयनित बच्चों को पुरस्कृत करने पहुंच रहे हैं।

 

DSKSITI - Large

 इसकी जानकारी देते हुए स्कूल के निदेशक अंजनी कुमार ने बताया कि मुकेश खन्ना के आने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इससे पहले एक और दो अप्रैल को बच्चों के टैलेंट शो का आयोजन किया गया। जिसमें डांस, पेंटिंग, गायकी इत्यादि प्रतिभाओं को शामिल किया गया। उसमें चयनित बच्चों को मुकेश खन्ना के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

 

 

बताया कि शेखपुरा जिला के बरबीघा में देहरादून के स्तर की आधुनिक सुविधाओं से लैस विद्यालय का शुभारंभ मुकेश खन्ना करेंगे। यहां स्थानीय स्थिति को देखते हुए स्कूल के फी को भी न्यूनतम रखा गया है ताकि अभिभावकों पर बोझ नहीं लगे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like