
सौरातों की बंदोबस्ती से 80 लाख से अधिक राजस्व की प्राप्ति

बरबीघा
बरबीघा नगर परिषद के द्वारा विभिन्न सौरातों की बंदोबस्ती कर दी गई। इस बंदोबस्ती में 80 लाख रुपए से अधिक राजस्व की प्राप्ति नगर परिषद को हुई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जयेश कुमार सिन्हा ने बताया कि बरबीघा के प्राइवेट बस स्टैंड की बंदोबस्ती 40 लाख, 20 हजार में घनश्याम सिंह को की गई। इसी तरह प्राइवेट टैक्सी स्टैंड की बंदोबस्ती 22 लाख 24 हजार 800 रुपए में राजीव कुमार को की गई।
जबकि गोपालबाद बस स्टैंड की बंदोबस्ती गुड्डू कुमार को 2 लाख 78 हजार 500 में की गई। इसी तरह फल-सब्जी विक्रेताओं की बंदोबस्ती दिवाकर सिंह को 16 लाख, 32 हजार में की गई। इसी तरह से शौचालय की बंदोबस्ती संतोष मलिक को 10 हजार 900 में की गई जबकि पोस्ट ऑफिस और बाजार के शौचालय की बंदोबस्ती 78 सौ प्रति शौचालय की दर से रंजन राम को की गई।
इसी तरह अब नगर में लगने वाले होर्डिंग से भी टैक्स की बसूली की जाएगी। इसके लिए 50 हजार 700 सौ में धनन्जय कुमार को बंदोबस्ती दी गयी।

इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें




Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!