• Monday, 09 June 2025
आधी रात को आया चुनाव का फैसला, विजय को मिली विजय

आधी रात को आया चुनाव का फैसला, विजय को मिली विजय

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा

शेखपुरा जिले के बरबीघा के सर्वा पंचायत में पैक्स चुनाव का फैसला आधी रात को आ गया। सोमवार को हुए 3 बूथों पर मतदान के बाद मतगणना का काम चल रहा था। आधी रात को फैसला आया और विजय सिंह विजय घोषित किए गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 121 मतों से पराजित कर दिया।

विजय सिंह की जीत पर आधी रात को ही लोगों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया और जमकर नारेबाजी की। विजय सिंह सर्वा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित किए गए और समर्थकों में भारी खुशी देखी गई।

121 वोट से जीते विजय सिंह

जिसमें विजय सिंह 121 मतों से अपने प्रतिद्वंदी को पराजित कर दिया। उधर जिले के 8 पैक्सों के मतगणना का काम मंगलवार को किया जाएगा। शाम तक सभी के परिणाम आने की संभावना जताई गई है। केवल 1 पैक्स का मतगणना सोमवार को ही करा दिया गया और आधी रात को इसका फैसला आया। इस काम में बड़ी संख्या में मतगणना कर्मी और पदाधिकारी रात भर डटे रहे और उन्होंने इस काम को अंजाम तक पहुंचाया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From