• Monday, 09 June 2025
पुलिस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बने संजय कुमार रावत, सचिव शंभू पासवान 

पुलिस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बने संजय कुमार रावत, सचिव शंभू पासवान 

stmarysbarbigha.edu.in/
शेखपुरा
शेखपुरा जिला पुलिस एसोसिएशन का चुनाव रविवार को कराया गया। इस चुनाव में एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से संजय कुमार रावत को चुना गया। उपाध्यक्ष के रूप में जगन्नाथ महतो के साथ-साथ सचिव के रूप में शंभू पासवान को चुना गया। सर्वसम्मति से हुए इस चुनाव में कोषाध्यक्ष उमेश कुमार को चुन लिया गया। जबकि संयुक्त सचिव पद पर अजय कुमार निर्विरोध घोषित किए गए।
बता दें कि पुलिस एसोसिएशन के इस चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी रहती है। जातीय समीकरण भी बैठाए जाते हैं। इसी चुनाव को लेकर अपने पक्ष में लोगों को करने के लिए काफी जोर लगाया जाता है। जिला अध्यक्ष चुने गए संजय कुमार रावत सहायक पुलिस अवर निरीक्षक पद चेवाडा में कार्यरत हैं। शंभू पासवान करंडे थाना में एएसआई है। इस चुनाव में बिहार पुलिस एसोसिएशन से जुड़े पर्यवेक्षक के रुप में जमुई जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह मौजूद रहे। तीन वर्षों पर यह चुनाव कराया जाता है।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From