• Monday, 01 September 2025
शिक्षा विभाग के जेई की सड़क हादसे में मौत, शोक सभा में दी श्रधांजलि

शिक्षा विभाग के जेई की सड़क हादसे में मौत, शोक सभा में दी श्रधांजलि

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

धीरज कुमार संतोषी सहायक अभियंता बिहार शिक्षा परियोजना शेखपुरा की दिनांक 08 जुलाई 2019 सड़क दुर्घटना में असमायिक निधन हो गया।

वे लगभग 38 वर्ष के थें। जो जिला शेखपुरा में 02 वर्षों से कार्यरत थें। वे कल राजस्तरीय बैठक पटना में उच्च विद्यालय विहीन पंचायतों में विद्यालय स्थापना के बैठक में भाग लेने के बाद शेखपुरा लौट रहें थें। उसी दौरान चंडी-माधोपुर के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना ग्रस्त होने के साथ ही उनकी अकस्मात् मृत्यु हो गई। जिसके लिए जिला प्रशासन परिवार शौकाकूल है।

सत्य प्रकाश शर्मा अपर समाहर्ता के अगुवाई में उनकी आत्मा की शांति के लिए जिला के सभी अधिकारी/कर्मचारी दो मीनट का मौन रखें। इसके उपरांत कार्यालय कार्य स्थगित कर दिया गया।

सत्येंद्र कुमार सिंह उप विकास आयुक्त, शशिकांत आर्य वरीय कोषागार पदाधिकारी, के के यादव अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सत्येंद्र प्रसाद जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, नंद किशोर राम जिला शिक्षा पदाधिकारी, सतीश रंजन परीक्षयमान् वरीय उप समाहर्ता के साथ-साथ जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित थें।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From