
आशा कार्यकर्ताओं ने कर दिया राष्ट्रीय राजमार्ग 82 को जाम

बरबीघा।
बरबीघा आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग 82 को जाम कर दिया। श्री कृष्ण चौक पर लगाया जाम में आशा कार्यकर्ताओं ने मांग की कि उनको ₹18000 मानदेय दिया जाए। साथ ही साथ सरकारी कर्मचारी का दर्जा भी दिया जाए।

अपनी मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया और देर तक लोग परेशान दिख रहे।

बरबीघा बिहारशरीफ और बरबीघा शेखपुरा रोड को जाम कर रहे आशा कार्यकर्ताओं ने बाइक सवार को भी आने जाने से रोक दिया एवं अपना आक्रोश व्यक्त किया।

बाद में बिहार पुलिस एसआई मनोज कुमार के नेतृत्व में पहुंची और आशा कार्यकर्ताओं को समझा बुझा कर रोड जाम को खत्म करा दिया।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें




Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!