• Friday, 17 October 2025
प्रतिशोध : हाथ काटने के बदले में पोता ने दादा को घेर कर मार दी गोली

प्रतिशोध : हाथ काटने के बदले में पोता ने दादा को घेर कर मार दी गोली

Vikas

प्रतिशोध : हाथ काटने के बदले में पोता ने दादा को घेर कर मार दी गोली 

 

बरबीघा, शेखपुरा 

 

बरबीघा प्रखंड के केवटी थाना से कुछ ही दूरी पर है पुराने प्रतिशोध में बाइक से जा रहे पिता, पुत्र को दूसरे बाइक सवार ने घेर कर रोका और गोली मार दी। इसमें बाइक सवार को गोली लगी है। उसे बरबीघा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से गंभीर स्थिति में पावापुरी मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

 

घायल की पहचान नालंदा जिला के सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चेरो गांव निवासी अवधेश यादव और उनके पुत्र विकास यादव के रूप में की गई है। गोली मारने का आरोप पीड़ित पक्ष के द्वारा गांव के ही लोगों पर लगाया गया है। 

 

उधर, मिली जानकारी में बताया गया कि अवधेश यादव गांव में ही पुरानी दुश्मनी को लेकर राम प्रवेश यादव के भतीजा का हाथ काटकर फेक दिया। फिर वहां से भाग कर शेखपुरा जिला के केवटी थाना के मुसापुर गांव में बस गया।

 

DSKSITI - Large

 मूसापुर गांव से ही नालंदा कोर्ट में तारीख पर जा रहा था। इसी दौरान केवटी हाई स्कूल पास ही बाइक सवार दो बदमाशों ने अवधेश यादव पिता पुत्र की बाइक रुकी और गोली मार दी। गोली अवधेश यादव के पेट में लगी है। स्थिति चिकित्सकों के अनुसार गंभीर बनी हुई है। 

 

बताया जाता है कि झगड़ा 35 साल से जमीन को लेकर चल रहा है। घायल ने बताया की गोली मारने वाला रिश्ते में उसका पोता लगता है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like