• Monday, 01 September 2025
महिला पहलवानों के समर्थन में प्रतिरोध मार्च, लोगों में दिखा आक्रोश

महिला पहलवानों के समर्थन में प्रतिरोध मार्च, लोगों में दिखा आक्रोश

stmarysbarbigha.edu.in/

महिला पहलवानों के समर्थन में प्रतिरोध मार्च, लोगों में दिखा आक्रोश 

 

शेखपुरा

 

दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना और प्रदर्शन कर रही महिला पहलवानों की मांग भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने। उन्हें  कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से हटाने की है। अब इस मांग के समर्थन में धीरे-धीरे देश भर में लोग उतर रहे हैं। इसी को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनीनवादी के साथ-साथ छात्र संगठन आइसा, महिला संगठन एपवा ने संयुक्त रूप से प्रतिरोध मार्च निकाला।

 

बैनर लेकर नगर में भ्रमण करते हुए जमकर नारेबाजी की।   कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग रखी। शेखपुरा के दल्लू चौक से यह प्रतिरोध मार्च निकला।   नगर में भ्रमण करते हुए समाहरणालय गेट पर आकर समाप्त हो गया। इसमें महिलाओं की भी उपस्थिति रही।

 

मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव विजय कुमार विजय सहित कमलेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में खामोश हैं। जबकि उनके द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जाता है। भाजपा के सांसद पर यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगे हैं परंतु उसकी गिरफ्तारी नहीं हो रही। बहुत मुश्किल से सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद प्राथमिकी दर्ज हुई है।

DSKSITI - Large

 

प्रतिरोध मार्च को एपवा जिला संयोजक शर्मिला देवी, माले नेता कमलेश कुमार मानव, राजेश कुमार राय, नरेश प्रसाद, खेगराम्स के जिला संयोजक विश्वनाथ प्रसाद, aisa नेता सजीत कुमार सहित अन्य की भागीदारी रही।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like