• Monday, 09 June 2025
रेड क्रॉस के द्वारा लाचार लोगों की ऐसे की जा रही मदद

रेड क्रॉस के द्वारा लाचार लोगों की ऐसे की जा रही मदद

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

रविवार को रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा बी आर एस ईट उद्योग पिंजडी, श्रीराम ईट उद्योग मेंहुस में 50 भट्ठा मजदूरों को कंबल वितरण किया गया।

इस मौके पर सोसायटी के जिला कोऑर्डिनेटर डॉ मृगेंद्र प्रसाद सिंह, सचिव डॉ रामाश्रय प्रसाद सिंह, उपसचिव हाजी मुमताज, कोषाध्यक्ष शंभू प्रसाद, मंडल सदस्य सुरेंद्र प्रसाद, पूर्व मुखिया पवन किशोर, प्रभात कुमार, बम बम सिंह, रोहित मांझी आदि लोग उपस्थित थे।

DSKSITI - Large

जानकारी देते हुए डॉ मृगेंद्र सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस के द्वारा लगातार लाचार लोगों के बीच निशुल्क कंबल का वितरण किया जा रहा है। यह कंबल का वितरण अचानक से किसी ऐसी जगह पर पहुंचा जा रहा है जहां लोगों को ठंड में परेशानी हो रही है और उनको कंबल दे दिया जा रहा है। वर्तमान समय में ईट भट्टों पर यह अभियान चलाया जा रहा है । कई लोगों के बीच यह दिया गया है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From