• Thursday, 19 September 2024
रांची में सीबीएसई स्कूलों के क्लस्टर खेल में बरबीघा के रौनक ने जीता स्वर्ण पदक

रांची में सीबीएसई स्कूलों के क्लस्टर खेल में बरबीघा के रौनक ने जीता स्वर्ण पदक

DSKSITI - Small

रांची में सीबीएसई स्कूलों के क्लस्टर खेल में बरबीघा के रौनक ने जीता स्वर्ण पदक

 

बरबीघा

 

शुक्रवार को राँची के विकास विद्यालय में चल रहे सीबीएसई क्लस्टर तीन खेल में ज़िले के डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल के दशम वर्ग के छात्र रौनक आनंद ने बिहार झारखंड के सैकड़ों सीबीएसई विद्यालयों के प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक जीतकर सनसनी फैला दी। 

 

रौनक ने यह कारनामा एथलेटिक्स के अंडर 17 वर्ग के शॉट पुट खेल में किया। स्कूल के प्राचार्य सुधांशु शेखर ने बताया कि रौनक की यह सफलता ऐतिहासिक है।

 

क्लस्टर खेल में बिहार और झारखंड के सैकड़ों सीबीएसई विद्यालयों के बच्चे पूरे दमखम के साथ हिस्सा लेते हैं और इसके लिए वे वर्ष भर तैयारी करते हैं। 

 

DSKSITI - Large

इतनी बड़ी प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतना वाकई ऐतिहासिक है।

 

रौनक अब अगले माह राष्ट्रीय स्तर पर अंडर 17 वर्ग में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगा।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like