• Monday, 09 February 2026
दुष्कर्म मामले में प्राथमिकी के 12 घंटे बाद ही नामजद आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म मामले में प्राथमिकी के 12 घंटे बाद ही नामजद आरोपी गिरफ्तार

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा महिला थाना में दुष्कर्म का मामला रजिस्ट्री से आए आवेदन के बाद दर्ज किया गया । मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज हुई और रात में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्राथमिकी के 12 घंटे के बाद ही आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

DSKSITI - Large

मामला करंडे थाना से जुड़ा हुआ है। थाना पुलिस के द्वारा आरोपी नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नीरज कुमार गांव की ही नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इसकी प्राथमिकी रजिस्टर्ड डाक से महिला थाना में भेजे गए आवेदन पर पुलिस ने दर्ज की थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद छापेमारी कर रात में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक दयाशंकर ने देते हुए बताया कि रजिस्ट्री से आवेदन पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की है और आरोपी को तत्काल घेराबंदी कर छापेमारी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। छात्रा का मेडिकल जांच कराने की कोशिश में जुटी हुई है। बता दें कि गांव के ही छात्रा से गांव के ही युवक ने 5 अक्टूबर को घर में प्रवेश कर पिस्तौल का भय दिखाते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इसकी प्राथमिकी 13 अक्टूबर को दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From