• Tuesday, 20 May 2025
रामनवमी   शोभा यात्रा : दुर्गा वाहिनी की बालिकाओं ने अपने शौर्य का किया अद्भुत प्रदर्शन

रामनवमी शोभा यात्रा : दुर्गा वाहिनी की बालिकाओं ने अपने शौर्य का किया अद्भुत प्रदर्शन

stmarysbarbigha.edu.in/

रामनवमी   शोभा यात्रा : दुर्गा वाहिनी की बालिकाओं ने अपने शौर्य का किया अद्भुत प्रदर्शन 

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिला मुख्यालय में निकाली गई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही जबकि इसी तरह की शोभायात्रा बरबीघा में भी निकाली गई।

शेखपुरा जिला मुख्यालय में निकाली गई शोभा यात्रा सहित विभिन्न जगहों पर शोभा यात्रा के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी और कैमरा से भी इसकी निगरानी हो रही थी ।

शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान दुर्गा वाहिनी की बालिकाओं ने भी अपने शौर्य का अद्भुत प्रदर्शन किया। घोड़े पर सवार होकर बालिकाओं ने भीअपनी वीरता का परिचय दिया जबकि तलवारबाजी और भाला प्रदर्शन में भी भागीदारी दिखाई  जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही

 

 

DSKSITI - Large

श्री राम नवमी शोभायात्रा समिति से जुड़े आकाश कश्यप, मनोहर सोनी इत्यादि ने बताया कि सभी के सहयोग से इस शोभायात्रा का आयोजन किया गया । शोभायात्रा में भारतीय जनता पार्टी के नेता विपिन मंडल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार, सचिन सौरभ के साथ इमाम गजाली,   कारू सिंह एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जितेंद्र नाथ, राहुल कुमार इत्यादि की भी भागीदारी रही। 

<blockquote class="twitter-tweet" data-media-max-width="560"><p lang="hi" dir="ltr">शेखपुरा में रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान दुर्गा वाहिनी बालिका का प्रदर्शन <a href="https://t.co/40tp3h4qYA">pic.twitter.com/40tp3h4qYA</a></p>&mdash; SNEWS: भरोसे की खबर (@snews_live) <a href="https://twitter.com/snews_live/status/1909224626619560208?ref_src=twsrc%5Etfw">April 7, 2025</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

जय श्री राम के जयकारे के बीच शोभायात्रा तीन मोहानी मोड़ से शुरू होकर चांदनी चौक होते हुए चकदीवान के रस्ते गिरीहिंडा पर जाकर समाप्त हुई । भारी प्रशासनिक व्यवस्था के बीच शोभायात्रा का लोगों ने आनंद उठाया। जगह-जगह शोभा यात्रा की स्वागत की  गई। 

उधर, बरबीघा में भी रामनवमी शोभायात्रा का आयोजन किया गया। बरबीघा के बड़ी ठाकुरबाड़ी से शोभायात्रा निकाली और नगर में भ्रमण किया । इसमें भी   झांकी बनाई गई थी।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From