• Thursday, 14 May 2026
शेखपुरा में रामधारी सिंह दिनकर की 117वीं जयंती 13 दिनों तक होगा समारोह

शेखपुरा में रामधारी सिंह दिनकर की 117वीं जयंती 13 दिनों तक होगा समारोह

Vikas

शेखपुरा में रामधारी सिंह दिनकर की 117वीं जयंती 13 दिनों तक होगा समारोह

 

बरबीघा, शेखपुरा

 

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 117वीं जयंती के उपलक्ष्य में दिनकर स्मृति विकास समिति सिमरिया के तत्वावधान में 13 दिवसीय आयोजन की शुरुआत शेखपुरा जिला के प्लस टू स्कूल बरबीघा में हुई। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया, जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार ने की।

 

समारोह का शुभारंभ दिनकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। विद्यालय के शिक्षक गोपाल जी ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्राचार्य संजय कुमार ने स्वागत भाषण दिया जबकि छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। आगत अतिथियों को विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इसके अलावा, आचार्य गोपाल जी ने स्वलिखित पुस्तक सम्मान स्वरूप अतिथियों को भेंट की।

 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने दिनकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। पत्रकार प्रवीण प्रियदर्शी ने कहा कि "दिनकर का साहित्य आमजन की पीड़ा के साथ उनका समाधान भी है। युवा पीढ़ी को इसे आत्मसात करना चाहिए।" दिनकर पुस्तकालय के अध्यक्ष विश्वंभर सिंह ने कहा कि "दिनकर का साहित्य समाज के लिए हमेशा प्रासंगिक रहेगा।"

 

DSKSITI - Large

समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, रामनाथ सिंह, जीतेंद्र झा, गौरव कुमार, ए.के. मनीष, विनोद बिहारी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार साझा किए। आचार्य गोपाल जी ने दिनकर जी की जीवनी पर आधारित कविता का पाठ किया तथा अंत में हास्य कविता सुनाकर वातावरण को आनंदमय बना दिया। विद्यालय के दर्जन भर छात्रों, जैसे सरगम राज, अंजली कुमारी, शालिनी कुमारी, अदिति कुमारी, साहिल शर्मा आदि ने दिनकर की कविताओं का सुंदर पाठ किया। समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन समिति के सचिव प्रदीप कुमार ने किया।

 

समारोह का समापन 24 सितंबर को दिनकर की जन्मभूमि सिमरिया में होगा, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के साहित्यकार परिचर्चा में भाग लेंगे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like