• Wednesday, 10 June 2026
संत मेरिस विद्यालय में राखी निर्माण एवं थाली सजावट प्रतियोगिता

संत मेरिस विद्यालय में राखी निर्माण एवं थाली सजावट प्रतियोगिता

Vikas

संत मेरिस विद्यालय में राखी निर्माण एवं थाली सजावट प्रतियोगिता  

 

बरबीघा।

 

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बरबीघा स्थित संत मेरिस विद्यालय में रोटरी क्लब शेखपुरा सेंट्रल के तत्वावधान में राखी निर्माण (राखी मेकिंग) एवं थाली सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य एवं रोटरी क्लब अध्यक्ष प्रिंस पी. जे. ने की।

 

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रोटेरियन शंभू प्रसाद मंडल, पूर्व सहायक गवर्नर डॉ. रामाश्रय प्रसाद सिंह, सचिव संजय कुमार तथा सदस्य दीप्ति के. एस. की उपस्थिति रही। प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं, नौवीं, दसवीं एवं बारहवीं की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

विद्यार्थियों ने विभिन्न पारंपरिक सामग्रियों का उपयोग कर सुंदर राखियाँ बनाई और थालियों को सजाकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने वाले इस पर्व की महत्ता पर भी अपने विचार रखे।

 

प्राचार्य प्रिंस पी. जे. ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ न केवल छात्रों की कलात्मक प्रतिभा को निखारती हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा से भी उनका जुड़ाव बढ़ाती हैं। यह गतिविधि विद्यार्थियों के मन में पारंपरिक त्योहारों के प्रति सम्मान और समझ पैदा करने का कार्य करती है।

 

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:

 

राखी निर्माण प्रतियोगिता में:

 

प्रथम स्थान: कक्षा IX-‘डी’

 

द्वितीय स्थान: कक्षा X-‘सी’ एवं IX-‘बी’

 

DSKSITI - Large

तृतीय स्थान: कक्षा X-‘ए’ एवं VIII-‘बी’

 

 

थाली सजावट प्रतियोगिता में:

 

प्रथम स्थान: कक्षा X-‘सी’

 

द्वितीय स्थान: कक्षा VIII-‘बी’

 

तृतीय स्थान: कक्षा VIII-‘ए’

 

 

 

निर्णायक मंडल में प्रिंस पी. जे., संजय कुमार, शंभू प्रसाद मंडल, डॉ. रामाश्रय प्रसाद सिंह एवं दीप्ति के. एस. शामिल रहे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like