
जन संवाद: गांव गांव जाकर अधिकारी बता रहे बिहार सरकार की योजना

जन संवाद: गांव गांव जाकर अधिकारी बता रहे बिहार सरकार की योजना
शेखपुरा
अरियरी प्रखंड के चोढ़दरगाह पंचायत स्थित काली स्थान के प्रांगण में जिलास्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में जन-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता एवं उक्त पंचायत के मुखिया शवाना अली द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
उप विकास आयुक्त द्वारा सभी उपस्थित लोगों को जन-संवाद करने के उद्देश्य को विस्तार से बताया गया। उन्होने आमलोगों से संचालित योजना का फीडबैक भी प्राप्त किया तथा उनकी समस्याओं को तय समय में निष्पादन का भरोसा भी दिलाया।
उक्त कार्यक्रम में सभी विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारीगण, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी अरियरी सहित सभी प्रखंडस्तरीय पदाधिकारीगण, मौके पर उप मुखिया शेखर कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एव बड़ी संख्या में आम जनता भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र द्वारा संचालित कुशल युवा कार्यक्रम के तहत कौशल विकास का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी सफीना खातुन, अरौनक खातुन, नासरा प्रवीण, नजराना खातुन एवं संजीदा खातुन को उप विकास आयुक्त एवं अपर समाहर्ता द्वारा प्रशिक्षणोंपरांत प्रमाण पत्र दी गई।
ज्ञातव्य हो कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमलोगों को है अथवा नही, योजना का लाभ सभी योग्य लाभुको को मिल पा रहा है अथवा नही, नही पहुँचने की स्थिति में समस्याओं का आकलन कर उसे दूर करने एवं योजनाओं को और बेहतर बनाने हेतु सुझाब प्राप्त करने के उद्देश्य से साथ ही योजनाओं का विस्तारीकरण, भविष्य के लिए स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरुप विकासात्मक कार्यों से सुझाब प्राप्त करने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर जन-संवाद कार्यक्रम जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है।




Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!