• Thursday, 14 May 2026
22 अगस्त को बरबीघा आएंगे प्रशांत किशोर, हो रही तैयारी

22 अगस्त को बरबीघा आएंगे प्रशांत किशोर, हो रही तैयारी

Vikas

22 अगस्त को बरबीघा आएंगे प्रशांत किशोर, हो रही तैयारी

 

बरबीघा।

 

जन स्वराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर 22 अगस्त को “बिहार बदलाव सभा” के तहत बरबीघा के एसकेआर कॉलेज मैदान में जनसभा करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी मंगलवार को भावी विधानसभा प्रत्याशी कैप्टन मुकेश सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

 

कैप्टन मुकेश सिंह ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठकें हो चुकी हैं और अनुमान है कि 25 हजार से अधिक लोग इसमें शामिल होंगे। जनभागीदारी बढ़ाने के लिए 15 अगस्त से सभी इलाकों में जागरूकता रथ निकाले जाएंगे। सभा का आयोजन शाम 4 बजे होगा।

 

उन्होंने कहा कि 20 अगस्त को राहुल गांधी की बरबीघा यात्रा प्रस्तावित है, लेकिन इसका जन स्वराज पार्टी की तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बड़े नेताओं की लगातार क्षेत्र में उपस्थिति इस बात का संकेत है कि जन स्वराज पार्टी का जनाधार मजबूत हो रहा है और विपक्षी दल इससे चिंतित हैं।

 

DSKSITI - Large

कैप्टन मुकेश सिंह ने दावा किया कि बिहार नए नेतृत्व की तलाश में है और प्रशांत किशोर इस उम्मीद पर खरे उतर रहे हैं। सत्ता में आने पर उनकी प्राथमिकता पलायन रोकने के लिए ठोस योजनाएं लागू करना होगी।

 

इस मौके पर युवा टीम के ऋतुराज अग्निहोत्री, अजय शंकर, मंगलम, कंचन सिंह, पूर्व वायुसेवा अधिकारी व पार्टी नेता राकेश कुमार ऋषि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like