• Saturday, 11 April 2026
युवाओं ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

युवाओं ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

Vikas

शेखपुरा।

शेखपुरा के पटेल चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंकते हुए युवाओं ने इस्तीफा की मांग की। ये युवक युवा कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष चंदन पुष्पा के नेतृत्व में पुतला दहन कार्यक्रम कर रहे थे।

चंदन पुष्प ने कहा कि नौ हजार करोड़ ले कर भागने वाले विजय माल्या को प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का संरक्षण है और इसी वजह से वह देश से फरार हो गया और उसे गिरफ्तार कर नहीं लाया जा रहा।

विजय माल्या ने वित्त मंत्री से मुलाकात भागने से पहले करने की बात कह कर इस बात का खुलासा भी कर दिया।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के
राकेश कुमार चिंटू, जितेंद्र धारी, शक्ति सिंह, अरविंद धारी, पप्पू सिंह, रोहित सिंह, सुभम सिंह आदि मौजूद थे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From