• Friday, 17 October 2025
गायत्री दी को राष्ट्रपति के द्वारा पुरस्कृत किए जाने पर आह्लादित है लोग, बिहार का बढ़ाया मान

गायत्री दी को राष्ट्रपति के द्वारा पुरस्कृत किए जाने पर आह्लादित है लोग, बिहार का बढ़ाया मान

Vikas

गायत्री दी को राष्ट्रपति के द्वारा पुरस्कृत किए जाने पर आह्लादित है लोग, बिहार का बढ़ाया मान 

न्यूज डेस्क, पटना 

बिहार , उत्तर प्रदेश, झारखंड सहित कई राज्यों में केवल एक मात्र गायत्री दी को राष्ट्रपति के द्वारा गुरुवार को पुरस्कृत किया गया। इस पर लोगों में भारी खुशी है और लोग सोशल मीडिया साइट ट्विटर फेसबुक इत्यादि पर बधाई दे रहे हैं। कॉल करके भी बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। दरअसल गुरुवार को राष्ट्रपति के द्वारा शेखपुरा के गवय गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनएम गायत्री कुमारी को फ्लोरेंस नाइटेंगल राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया ।

 

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के द्वारा पुरस्कार पाने की सूचना पर सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। लोगों के द्वारा तस्वीर और वीडियो साझा करके बधाई दी गई। बधाई देने वालों में कई प्रमुख लोगों का नाम भी शामिल है। सोशल मीडिया साइट पर बधाई देने वालों में भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी का भी नाम शामिल है। उन्होंने इस सम्मान को बिहार के लिए गौरव की बात बताई।

 

बता दें कि नर्सिंग के क्षेत्र में देश भर में चयनित 15 नर्सों को सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया। जिसमें गायत्री कुमारी का भी नाम शामिल है।

DSKSITI - Large

गायत्री कुमारी को यह पुरस्कार दिए जाने पर शेखपुरा के सिविल सर्जन अशोक कुमार ने बधाई दी और कहा कि यह बिहार के लिए गर्व की बात है। स्वास्थ्य कर्मी मुरारी कुमार के द्वारा भी बधाई दी गई और कहा कि इससे लोक सेवा कार्य में के लिए प्रेरित होंगे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like