बरबीघा रेफरल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड शुरू होने का रास्ता साफ
बरबीघा रेफरल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड शुरू होने का रास्ता साफ
शेखपुरा
मंगलवार को शेखपुरा सिविल सर्जन कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य विभाग की आवश्यक बैठक की गई । यह बैठक पीसीपीएनडीटी अधिनियम अंतर्गत गठित जिला सलाहकार समिति की बैठक थी। इस बैठक में बरबीघा रेफरल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड लगाने का रास्ता साफ हो गया।
समिति के द्वारा इस पर सहमति दी गई । साथ ही साथ निजी दो आवेदनों के जांच पर ही सहमति बनी। इस आशय की जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि तीन आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए थे । जिसमें बरबीघा रेफरल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने चालू करने को लेकर सहमति प्रदान की गई ।
दो निजी व्यक्तिगत आवेदन को जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई करने की बात कही गई है। इस समिति में कई लोग उपस्थित थे । इसकी अध्यक्षता प्रभारी अपर उपाधीक्षक डॉ सुनीता कुमारी ने की । बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रवि शंकर शर्मा, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सचिन सतीश चंद्र बोस मौजूद थे। फादर क्रिस्टोफर करकटा, प्राचार्य राजराजेश्वरी हाई स्कूल बरबीघा एवं प्रसन्न प्राचार्या मरिया आश्रम शेखपुरा आदि उपस्थित थे।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!