• Saturday, 20 April 2024
भारी गहमागहमी के बीच कई मुखिया प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

भारी गहमागहमी के बीच कई मुखिया प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

DSKSITI - Small
बरबीघा
भारी गहमागहमी के बीच सोमवार को कई मुखिया  प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन कराया गया। शेखपुरा जिले के तीन प्रखंडों में नामांकन का दौर सोमवार को चला । जिसमें चेवाड़ा प्रखंड में नामांकन के अंतिम दिन भारी गहमागहमी रही। अरियरी  में भी बड़ी संख्या में लोगों ने दूसरे दिन नामांकन कराया। इसी तरह बरबीघा प्रखंड में भी रिकॉर्ड तोड़ नामांकन का पर्चा लोगों ने प्रखंड कार्यालय में दायर किया। जिसमें भीड़ की वजह से घंटों रोड जाम का नजारा चेवाड़ा और बरबीघा में देखा गया।

डॉ दीपक कुमार ने भरा नामांकन का पर्चा

बरबीघा प्रखंड के केवटी पंचायत से पूर्व मुखिया डॉ दीपक कुमार के द्वारा नामांकन का पर्चा दाखिल किया गया। नामांकन का पर्चा दाखिल करने से पूर्व बिहार केसरी डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा श्री कृष्ण चौक पर पहुंच कर उन्होंने माल्यार्पण किया और वहां आशीर्वाद लिया। फिर प्रखंड कार्यालय में नामांकन का पर्चा दाखिल किया गया। बता दें कि प्रखंड की राजनीति पर पकड़ रखने वाले डॉक्टर दीपक कुमार के नामांकन में समर्थकों का काफी उत्साह देखा गया। वहीं पिंजरी पंचायत से निवर्तमान मुखिया मीनाक्षी किशोर ने भी नामांकन का पर्चा दाखिल किया। जबकि अन्य प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन का पर्चा दाखिल किया गया।

296 लोगों का नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

  1. बरबीघा  प्रखंड से 
  2. मुखिया पद के लिए 29, 
  3. सरपंच के लिए 16, 
  4. पंचायत समिति के लिए 23, 
  5. वार्ड सदस्य के लिए 177 
  6. तथा पंच पद के लिए 51 
  7. लोगों ने नामजद का पर्चा दाखिल किया।

चेवाड़ा रवि सिंह का दिखा दम

चेवाड़ा में  चकंदरा के निवर्तमान मुखिया सुनीता देवी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं सुनीता देवी के पति रवि सिंह सहित भाजपा के नेता संजय सिंह इत्यादि उपस्थित रहे। रवि सिंह ने कहा कि 5 सालों तक जनता की दिल से सेवा की है। अब प्रसाद की उम्मीद है। यहां अंतिम दिन कुल 108 लोगों का नामांकन हुआ है।
  1. मुखिया पद हेतु 17, 
  2. DSKSITI - Large

  3. सरपंच पद हेतु 09, 
  4. पंचायत समिति हेतु 13, 
  5. वार्ड पद हेतु 36, पंच हेतु 33 
  6. प्रत्याशियों ने नामांकन करवाया।

अरियरी प्रखंड में  277 नामांकन

अरियरी प्रखंड में दूसरे दिन 277 लोगों ने नामांकन कराया। इसमें
  1. मुखिया पद के लिए 18, 
  2. पंचायत समिति के लिए 19, 
  3. सरपंच के लिए 17, 
  4. सदस्य के लिए 179, 
  5. तथा पंच के लिए 44 
लोग शामिल है।
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like