• Monday, 06 May 2024
साधारण कार्यकर्ता शंभू शरण पटेल को भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया, जानिए कौन है

साधारण कार्यकर्ता शंभू शरण पटेल को भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया, जानिए कौन है

DSKSITI - Small

साधारण कार्यकर्ता शंभू शरण पटेल को भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया, जानिए कौन है

शेखपुरा

शेखपुरा निवासी शंभू शरण पटेल को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राज्यसभा सदस्य उम्मीदवार बनाया गया है। राज्यसभा सदस्य का उम्मीदवार बनाए जाने पर जहां जिले में खुशी की लहर है वहीं एक साधारण कार्यकर्ता को राज्यसभा सदस्य बनाए जाने को लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह भी है । शंभू शरण पटेल एक साधारण पृष्ठभूमि के पार्टी के कार्यकर्ता रहे। शुरुआत के दिनों से ही हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में सेवक की भूमिका अदा की है और लगातार संगठन को मजबूत करते रहे हैं।

शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड के छठीआरा गांव निवासी शंभू शरण पटेल है। ये अतिपिछड़ा समाज धानुक समुदाय से आते है। बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए। उनके पिता रेलवे में कनीय अभियंता हैं और उनकी पढ़ाई बाहर हुई है। स्नातक करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राजनीति में सक्रिय हुए। वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री के रूप में संगठन के लिए काम करते हुए सक्रियता दिखा रहे थे। इसी को लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर सुधीर कुमारख् जिला उपाध्यक्ष विपिन मंडलख् संजय सिंह, किसान सेल के वरूण सिंह, महिला मोर्चा से सुलेखा देवी, बलराम आनंद, आनंद कुमार, गौरव कुमार इत्यादि ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक आम कार्यकर्ता को भी पार्टी का सदस्य रहते हुए राज्यसभा भेज सकती है इसी से यह समझा जा सकता है कि यहां कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए राज्यसभा के इस समीकरण में कई को चौंका दिया है।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like