• Wednesday, 10 September 2025
बरबीघा में ओणम महोत्सव धूमधाम से संपन्न

बरबीघा में ओणम महोत्सव धूमधाम से संपन्न

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा में ओणम महोत्सव धूमधाम से संपन्न

 

बरबीघा। 

 

शुक्रवार को सेंट मेरिस इंग्लिश स्कूल परिसर में ओणम का पर्व पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक अंदाज़ में मनाया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब सहित जिले के अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।

 

कार्यक्रम में केरल से आई शिक्षिकाओं ने पारंपरिक लोकगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वहीं, बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी आयोजन में भागीदारी निभाई।

 

स्कूल की निदेशिका दीप्ति के.एस. ने जानकारी देते हुए बताया कि ओणम का पर्व एक सप्ताह से अधिक समय तक चलता है और शुक्रवार को इसका समापन हुआ। उन्होंने कहा कि महाराजा महाबलि के स्वागत के लिए घर-आंगन सजाए जाते हैं और पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं।

 

DSKSITI - Large

प्राचार्य प्रिंस पी.जे. ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार की धरती पर केरलवासी हर वर्ष ओणम महोत्सव को उत्साहपूर्वक मनाते हैं और यह सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत उदाहरण है। महोत्सव में केरल की महिलाओं द्वारा बनाए गए पारंपरिक व्यंजन भी परोसे गए, जिसका लोगों ने स्वाद लिया।

 

इस अवसर पर डॉ. के. पुरुषोत्तम, डॉ. मृगेंद्र सिंह, डॉ. कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह, डॉ. मुनेश्वर प्रसाद सिंह, प्रो. रमाकांत सिंह, जदयू नेता अंजनी कुमार, प्रमोद चंद्रवंशी, पूर्व मुखिया नवीन कुमार, बरबीघा सर्किल इंस्पेक्टर बृजेश कुमार, केवटी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, शेखोपुरसराय थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like