• Monday, 09 June 2025
न्यायालय कर्मी के निधन पर शोक सभा

न्यायालय कर्मी के निधन पर शोक सभा

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

जिला न्यायालय में कार्यरत कर्मी ओम प्रकाश साव का निधन हो गया। ओम प्रकाश लखीसराय बाजार के रहने वाले थे। प्रतिदिन लखीसराय से ही यहा डयूटी बजाने आते है। कल गुरुवार को भी अपनी डयूटी बजाकर वापस घर लखीसराय गये थे। रात में अचानक हृदय गति रुक जाने से उनकी मृत्यु हो गयी। शुक्रवार को उनके निधन का समाचार मिलते ही यहा शोक की लहर दौड गयी।

जिला जज रमेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन कर उन्हे श्रधांजलि दी गई। श्रधांजलि सभा में बडी संख्या में न्यायालय कर्मी के साथ एडीजे ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीजेएम राजेश शुक्ला, विवेकानन्द प्रसाद आदि भी मौजुद थे। इस अवसर पर जिला जज ने कहा कि ओम प्रकाश का जाना जिला न्यायालय के लिए अपूर्णीय छति है। वे यहां पिछले 22 बर्षो से कार्यरत थे। न्यायलय कर्मी के आकस्मिक निधन पर जिला विधिज्ञ संघ ने भी शोक जताया है। अधिवक्ता निरंजन कुमार, संघ के अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह, महासचिव बिपीन कुमार, संयुक्त सचिव चन्द्रमौली प्रसाद यादव, वीरेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष मो शकिल अहमद आदि ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From