पड़ोसी ने किशोरी से किया गंदा काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पड़ोसी ने किशोरी से किया गंदा काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार
शेखपुरा
शेखपुरा में शौच के लिए गई 12 साल की एक किशोरी के साथ पड़ोस के ही एक किशोर ने गंदा काम की घटना को अंजाम दिया। इस घटना को दबाने के भी काफी प्रयास हुए । आखिरकार एक सप्ताह के बाद यह मामला पुलिस के सामने आया। इसमें प्राथमिकी किया गया और इसके आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।
यह प्राथमिकी महिला थाना में दर्ज कराई गई। इसकी जानकारी देते हुए महिला थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि यह पूरा मामला शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां पड़ोस के ही बदमाश किशोर ने शौच के लिए गई किशोरी के साथ घटना को अंजाम दिया । यह घटना सरस्वती पूजा की शाम में अंजाम दिया गया। 3 फरवरी को हुए इस घटना के बाद जब परिवार के लोग आरोपी के घर पर जाकर शिकायत की तो उल्टा हंगामा खड़ा हो गया। बाद में मामले को दबाने का पूरा प्रयास किया गया परंतु जब पंचायत में बात नहीं सुलछी तब मामला पुलिस के पास आया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!