• Monday, 09 June 2025
इस गांव में फिर मिली अलोकेश्वर नाथ की पौराणिक प्रतिमा

इस गांव में फिर मिली अलोकेश्वर नाथ की पौराणिक प्रतिमा

stmarysbarbigha.edu.in/

इस गांव में फिर मिली अलोकेश्वर नाथ की पौराणिक प्रतिमा

शेखपुरा

शेखपुरा में एक बार फिर पचना गांव में खेत से पौराणिक अलोकेश्वर नाथ की प्रतिमा मिली है। गांव वालों के द्वारा इस प्रतिमा को अलोकेश्वर की प्रतिमा बताई जा रही है। इस संबंध में मिली सूचना में बताया गया कि किसान गौरव सिंहा खेत में पौधा लगाने के लिए खुदाई कर रहे थे। गड्ढा खोदने के दौरान प्रतिमा मिली है। जिसे निकालकर ग्रामीण स्थानीय मंदिर में रखने का काम किए हैं।

बताया गया कि खेत में गांव के तालाब से मिट्टी भरने का काम हुआ था। उसी मिट्टी में यह प्रतिमा तलाव से यहां आ गई है। बता दे कि यहां वज्र तारा देवी की भी अति प्राचीन प्रतिमा मिली थी। जिसे पाल कालीन प्रतिमा बताया। यह प्रतिमा अभी थाने में रखी हुई है। जिसकी चोरी हो गई थी। जिसे पुलिस ने बरामद किया । जबकि रविवार को भी यहां पौराणिक प्रतिमा मिली है। जिसे अलोकेश्वर नाथ की प्रतिमा लोग बता रहे। बता दें कि इस गांव में एक विशाल चक्की भी थी जिसे लोग महाभारत काल का बता रहे थे। उधर, इस गांव को ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थल बनाने को लेकर तत्कालीन विधायक रणधीर कुमार सोनी के द्वारा पहल किया गया था और निरीक्षण में आए थे परंतु उसका कोई फलाफल सामने नहीं आया।

 

 

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like