Big Breaking News : अपहृत बैंक मैनेजर जयवर्धन कुमार की हत्या। झारखंड में मिली लाश
शेखपुरा।
शेखपुरा जिले के कसार बिहार ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक जयवर्धन कुमार की अपहरण के बाद हत्या कर देने का मामला सामने आया है। जयवर्धन कुमार की लाश झारखंड के कोडरमा में बरामद की गई है।

इस आशय की जानकारी मीडिया को नालंदा के पुलिस अधीक्षक ने दी। उन्होंने बताया कि जयवर्धन कुमार की लाश कोडरमा डैम में बरामद की गई है।
पुलिस शव को शिनाख्त करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।
बता दें कि जयवर्धन कुमार का अपहरण कसार शाखा को बंद कर घर जाने के क्रम में नालंदा जिले से कर लिया गया था।
जयवर्धन कुमार नालंदा जिले के दामन खंधा गांव के निवासी थे और गिरियक थाना क्षेत्र से उनका अपहरण कर लिया गया था।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!