• Friday, 18 October 2024
शेखपुरा में खनन के दौरान पहाड़ धंसा, नीचे दब गए ट्रक और चालक

शेखपुरा में खनन के दौरान पहाड़ धंसा, नीचे दब गए ट्रक और चालक

DSKSITI - Small

शेखपुरा में खनन के दौरान पहाड़ धंसा, नीचे दब गए ट्रक और चालक

 

शेखपुरा

 

शेखपुरा में पहाड़ खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा चेवाडा के चकंद्रा पहाड़ में हुआ। पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूट कर गिर गया। जबरदस्त विस्फोट की वजह से ऐसा हुआ। एक दिन पहले विस्फोट किया गया था। हादसे में तीन लोग जख्मी हुए। घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक को पटना रेफर किया गया। मौके पर पुलिस, खनन और प्रशासन के लोग पहुंच गए है।

 

 

DSKSITI - Large

 

इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि पहाड़ में खनन का काम किया जा रहा था। नीचे ट्रक हाइवा पर पत्थर लोड किया जा रहा था। इसी बीच पहाड़ी भू खंड का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। इसके नीचे ट्रक चालक, पोकलेन चालक आ गए। किसी तरह चालक को निकाला गया। घायल को सदर अस्पताल लाया गया। 

घायल में गया के टेकारी थाना के पंचनपुर के लभरा निवासी कमलेश पासवान तथा रोहतास निवासी लालू यादव का नाम ज्ञात हुआ है।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like