• Wednesday, 27 May 2026
अभी अभी : घर पर हमला कर बेरहमी से मारपीट कर किया घायल

अभी अभी : घर पर हमला कर बेरहमी से मारपीट कर किया घायल

Vikas

बरबीघा

बरबीघा प्रखंड के जयरामपुर थाना क्षेत्र के तेउस गांव में अभी अभी घर पर हमला कर बेरहमी से मारपीट की गई। मारपीट की इस घटना में सुनील राम नामक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

बताया जा रहा है कि सुनील राम की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस संबंध में ग्रामीणों से मिली सूचना में बताया जा रहा है कि पुराने विवाद के चलते सुनील राम के पड़ोसियों के द्वारा घर पर हमला कर दिया गया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची परंतु किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया और वहां से लौट गई तथा घायल को अस्पताल ले जाने की बात कही। घायल को बड़ी है रेफरल अस्पताल ले जाया गया है जहां चिकित्सक उनका इलाज कर रहे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From